Special

पांच साल बाद एक अगस्त से फिर खुलेगा गुप्त रास्ता

कोविड-19 के कारण 2020 से बंद भारत-चीन सीमा व्यापार 1 अगस्त 2026 से नाथुला दर्रे पर फिर से शुरू होगा।

National; 

गंगटोक। कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 से बंद पड़ा भारत-चीन सीमा व्यापार अब 1 अगस्त 2026 से एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। पूर्वी सिक्किम स्थित नाथुला दर्रे से होने वाले इस ऐतिहासिक सीमा व्यापार की औपचारिक शुरुआत 1 अगस्त को होगी।

समारोह में भारत और चीन के अधिकारियों के अलावा सिक्किम सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

लगभग पांच वर्षों बाद व्यापार बहाल होने से सीमा क्षेत्र के पंजीकृत व्यापारियों, परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों और सीमावर्ती अर्थव्यवस्था को नया संबल मिलने की उम्मीद है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close