Breaking News

मुंबई की जिस मॉडल ने प्रदर्शनकारियों को छुड़ाने के लिए रोकी थी पुलिस वैन

मुंबई की मॉडल रिया अहीर ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार, धमकियों और ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Mumbai; मुंबई की मॉडल, जो प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन को रोककर विरोध का चेहरा गई थीं, अब ऑनलाइन दुर्व्यवहार और उत्पीड़ना का आरोप लगा रही हैं।

रिया अहीर ने साइबर पुलिस में ऑनलाइन धमकियों और ट्रोलिंग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें यह धमकियां और ट्रोलिंग उस साहसिक कदम के बाद से मिल रही थीं।

रिया ने दर्ज कराई शिकायत

MIDC पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही थीं, साथ ही उनके ऑनलाइन कंटेंट पर अश्लील और भद्दे कमेंट्स भी किए जा रहे हैं।

अहीर ने यह भी दावा किया कि वह एक सुनियोजित नफरत भरे अभियान का निशाना बनीं हैं, जिसमें बदनामी, डराना-धमकाना, महिलाओं के प्रति नफरत भरी बातें, खासतौर पर परेशान करना औक डीफफेक वीडियो शामिल हैं।

रिया ने पुलिस को सौंपे सबूत

इस उत्पीड़न से परेशान होकर, उन्होंने पुलिस से कानूनी मदद मांगी और बदनामी वाले कंटेट के स्क्रीनशॉट, URL और सबूत सौंपे। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

22 जुलाई जुलाई को रिया ने रोकी थी पुलिस वैन

अहीर ने 22 जुलाई को मुंबई के दादार में शिवाजी पार्क के पास एक पुलिस वैन रोकी थी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close