kanpur

भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि गांधी चौक मिश्रा कालोनी में मनाई गई

शुक्लागंज नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वावधान में आज पूर्व राष्ट्रपति और मिसाईल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि गांधी चौक मिश्रा कालोनी में मनाई गई।

kanpur; उन्नाव। शुक्लागंज नगर कांग्रेस कमेटी गंगाघाट के तत्वावधान में आज पूर्व राष्ट्रपति और मिसाईल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि गांधी चौक मिश्रा कालोनी में मनाई गई।। सभी कार्यकर्ताओं ने कलाम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर के उनको श्रदांजलि अर्पित की।नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा की डॉ कलाम ने भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम के विकास में अग्रिम भूमिका निभाई। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।वो 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे।उन्हें ऐसे रूप में भी याद किया जाता है जो बच्चो और युवाओं को सपने देखने और उन्हे पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी, बाबूलाल गुप्ता,निर्मल बाजपेई ,महेश मिश्रा,अकबाल अवस्थी रामकिशोर पाल,विश्वनाथ दास, संजय सिंह,मो हनीफ,पिंटू तिवारी,रामचेतन भास्कर,मो इकबाल,बुद्धिलाल विश्वकर्मा , गणेश यादव,सुनूर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

                                                                                                                संजय भारती की रिपोर्ट 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close