bollywood
Batwara 1947 Trailer: विभाजन के दंगे, दर्द का सैलाब और सनी देओल की दहाड़
Batwara 1947 Trailer: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है,

Bollywood; बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर से सिनेमाघरों में दहाड़ने के लिए आ रहे हैं। सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का आखिरकार आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और गानों के बाद अब फिल्म का ट्रेलर आया है, जो देखने में वाकई दमदार है।
फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) का इंतजार दर्शकों को काफी दिनों से है। फिल्म का आज अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का यह ट्रेलर भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है। 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है।




