डबल रोल में Ranbir Kapoor, खुल गया रामायण का बड़ा राज
फिल्म रामायण का ट्रेलर सामने आने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bollywood;
निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में मौजूद हैं और ट्रेलर में उनका लुक देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण पार्ट-1 में रणबीर सिर्फ प्रभु राम ही नहीं बल्कि भगवान विष्णु के एक और अवतार का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जिसकी जानकारी फिल्म के ट्रेलर से मिल गई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है-
रामायण में रणबीर कपूर का डबल रोल
फिल्म रामायण में भगवान श्रीराम का रोल प्ले करने को लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शुरुआत में सबको ये संदेह था क्या रणबीर इस पात्र का किरदार सही से निभा पाएंगे या नहीं। लेकिन रामायण का ट्रेलर देखने बाद सारी शंकाए दूर हो गई हैं। लेकिन सिर्फ राम ही नहीं बल्कि रामायण में रणबीर भगवान परशुराम की भूमिका में भी नजर आएंगे।
दरअसल 4 मिनट 10 सेकेंड के रामायण के ट्रेलर में 3 मिनट 17 सेकेंड के इस सीन पर अगर आप गौर फरमाएंगे तो उसमें आपको दो किरदार नजर आएंगे, जिसमें एक श्रीराम का है और दूसरा परशुराम का। ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि दोनों कैरेक्टर्स को रणबीर कपूर ने ही प्ले किया है।
इसका स्पष्टीकरण इससे भी मिलता है कि राम और परशुराम दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार थे। इसलिए हो सकता है कि मेकर्स ने दोनों में सामनता रखने के लिए रणबीर कपूर को दोहरी भूमिका दी हो। खैर परशुराम के अवतार में रणबीर कपूर का रोल कैसा रहेगा, वो तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।




