Ramayana के ट्रेलर में दिखी सौरभ राज जैन की झलक, फैंस ने पूछा
रामायण के ट्रेलर में सौरभ राज जैन की झलक दिखने के बाद फैंस उनके भगवान विष्णु का किरदार निभाने की चर्चा कर रहे हैं।

Bollywood; ब्रह्मा मुहूर्त में रामायण (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ और फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे इसे रिलीज किया गया।
एक तरफ जहां फिल्म के शानदार विजुअल्स, बेहतरीन कास्ट और जबरदस्त कहानी की तारीफ हो रही वहीं कुछ सेकेंड की एक छोटी सी झलक ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है।
सौरभ जैन ने निभाया है कौन सा किरदार?
फिल्म में भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम पहले ही तय हो चुका है। ट्रेलर में भगवान विष्णु की भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली जिसने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी। कई दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर में अभिनेता सौरभ राज जैन (Saurabh Raaj Jain) भगवान विष्णु के रूप में नजर आ रहे हैं।
कई लोगों ने इस कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि स्क्रीन पर उनकी शांत मौजूदगी और पौराणिक किरदारों को निभाने का अनुभव उन्हें इस रोल के लिए एकदम फिट बनाता है। हालांकि, न तो प्रोडक्शन टीम और न ही एक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे हैं।
महाभारत में निभाई थी कृष्णा की भूमिका
अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस ने सौरभ राज जैन को पौराणिक धारावाहिकों के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा बताया। सौरभ साल 2013 में आई टेलीविजन सीरीज ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है।




