bollywood

Ramayana के विभीषण का चल गया पता, ‘रावण’ का छोटा भाई बनेगा ये अभिनेता?

निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का नाम एक फिर से कास्ट को लेकर चर्चा में आ गया है।

Bollywood; बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण के बारे में खूब बाते हो रही हैं। खासतौर पर रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से सुर्खियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण एक बार फिर से अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में आ गई है।

खबर है कि रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले अभिनेता के बारे में पता चल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर है, जो यश और रणबीर कपूर की इस बहुचर्चित फिल्म का हिस्सा बना है।

रामायण में विभीषण के रोल में नजर आ सकता है ये एक्टर

बीते दिनों में रामायण के विभीषण के किरदार को लेकर तमाम एक्टर्स के नाम सामने आए। खासतौर पर जयदीप अहलावत इस मामले में रेस में काफी आगे रहे। लेकिन बाद ये भी साफ हो गया कि जयदीप यह किरदार नहीं निभाएंगे। अब एनडीटीवी की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हरीश उथमन (Harish Uthaman) आपको रामयाण में विभीषण के कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन अगर इस दावे में थोड़ी बहुत भी दम है तो यकीनन तौर पर हरीश एक दमदार एक्टर हैं और साउथ सिनेमा में वह अधिकतर नेगेटिव रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं। कैथी और विक्रम जैसी कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर हरीश उथमन ने वाहवाही लूटी है।

लेकिन रामायण में विभीषण का रोल पॉजिटिव है, ऐसे में हरीश इसे कैसे प्ले करेंगे, ये देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा। अगर वह रामायण का हिस्सा हैं तो रावण के छोटे भाई के किरदार के लिए वह एक दम परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close