bollywood

Pradeep Rawat Death: ‘गजनी’ के विलन प्रदीप रावत की मौत

'लगान' और 'गजनी'फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे। बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक 'महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले प्रदीप रावत लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

Bollywood; भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 साल की उम्र में उन्होंने 4 अगस्त 2026 की शाम को अंतिम सांस ली। उनके साथ फिल्म ‘लगान’ में काम कर चुके एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। इसके बाद बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड से जुड़े कई कलाकारों और उनके चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रदीप रावत के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

परिवार की ओर से अभी अंतिम संस्कार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, उनका कहना है कि पर्दे पर भले ही उन्होंने खौफनाक किरदार निभाए, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद शांत, सरल और मिलनसार इंसान थे।

करियर की शुरुआत मशहूर धारावाहिक ‘महाभारत’ से

प्रदीप सिंह रावत ने हिंदी के साथ-साथ कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके एक्टिंग ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार विलन की लिस्ट में शामिल कर दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और बी.आर. चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक ‘Mahabharat (1988) में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। इसके बाद तमिल फिल्म ‘गजनी’ और उसकी 2008 में बनी हिंदी रीमेक में उनके खतरनाक विलन के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close