उज्बेकिस्तान से लड़कियां लाकर लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाली लोला कायूमोवा गिरफ्तार
High Profile Sex Racket: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देह व्यापार का सिंडिकेट चलाने और विदेशी युवतियों को अवैध रूप से लखनऊ में ठहराने का मामला जून 2025 में सामने आया था।

Lucknow;राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देह व्यापार का सिंडिकेट चलाने के आरोप में एक वर्ष से फरार उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा को लखनऊ पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने गोमती नगर से गिरफ्तार किया है।
उज्बेकिस्तान महिला लोला कायूमोवा को लखनऊ पुलिस और खुफिया एजेंसी (IB) ने मैक्स अस्पताल के पास से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार किया। वह लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में एक वर्ष से फरार थी। उसने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बदल लिया था। उसको सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को सौंप दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देह व्यापार का सिंडिकेट चलाने और विदेशी युवतियों को अवैध रूप से लखनऊ में ठहराने का मामला जून 2025 में सामने आया था। कुछ विदेशी युवतियों के पकड़े जाने के बाद लोला का नाम सामने आने पर उसने चेहरा बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था।
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पॉश इलाकों के फ्लैट थे ठिकाना
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा नेपाल और उज्बेकिस्तान से अवैध रूप से विदेशी महिलाओं को लाती थी और प्लास्टिक सर्जरी कराकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी। वह लखनऊ में डॉक्टर की मदद से महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर उनका हुलिया बदलवाती थी और पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी। 20 जून 2025 को न्यू हजरतगंज स्थित अपार्टमेंट से दो विदेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद से लोला अंडरग्राउंड चल रही थी।



