पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना कारित करने वाला तीन अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर,03 जिंदा कारतूस 315 बोर, लूटी गई अपाचे बाइक, सोने व चांदी के आभूषण व लूट के 2,95,000 रुपये नकद बरामद

Kanpur Desk; वादिनी वैशाली( किन्नर) पुत्री हरिशंकर उम्र करीब 34 वर्ष निवासिनी ग्राम नई बस्ती डकारी कर्मी बिजालमऊ थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना गंगाघाट पर तहरीर मु0अ0सं0 मु0अ0स0-441/26 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण हेतु थाना गंगाघाट पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 16.08.2026 को मुखबिर द्वारा थाना गंगाघाट पुलिस को सूचना दी गयी की उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त वहां मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर थाना गंगाघाट क्षेत्रान्तर्गत कनोड़िया पम्प के आगे विकलांग स्कूल के गेट के अन्दर थाना गंगाघाट पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा समय करीब 21.25 बजे दबिश दी गयी तो मौके पर मौजूद 02 बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गये तथा मौके पर उनका एक तीसरा साथी भी मौजूद मिला। तीसरे बदमाश को पुलिस द्वारा मौके पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तो ने अपना नाम 1. शईम उर्फ सोएब पुत्र स्व० महमूद नि० कोराई थाना मलवा जनपद फतेहपुर (गिरफ्तार) उम्र 25 वर्ष वर्तमान पता ग्राम महापुर लखनऊ बाईपास चौकी थाना कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर 2. शफीक उर्फ जग्गा पुत्र कल्लू नि० घूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर (गिरफ्तार) उम्र 30 वर्ष वर्तमान पता ग्राम फिरोजपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर (जुग्गल नि० आलमगंज डिगनी थाना बिन्दकी फतेहपुर के बाग में फार्म हाऊस में 05 वर्ष से रह रहा है 3. अली रजा उर्फ राजा पुत्र आजाद नि० बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर बताया तथा थाना गंगाघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डकारी में घटित लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया ।
अभियुक्त गण के कब्जे से 2,95,000 रूपये नकद , लूटे गये तीन अदद मोबाइल, 02 अदद तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं सोने व चांदी के आभूषण व लूटी गई अपाचे बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त शईम उर्फ सोएब व अभियुक्त शफीक उर्फ जग्गा उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया है। घटना में शामिल चौथा अभियुक्त चोरी के अभियोग मे जनपद फतेहपुर जेल में बन्द है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 309(2)/3017(2)/317(4)/109 बीएनएस 3/5/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।




