‘माता सीता’ का रोल निभाकर ट्रोल हुईं ‘कच्चा बादाम गर्ल’ Anjali Arora
कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर किया है। वह अपने सीता लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

Bollywood; कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha- Shri Ram Ki) में माता सीता की भूमिका निभाने वाली हैं।
सीता का रोल निभाने पर हुईं ट्रोल
लॉक-अप में नजर आ चुकीं अंजलि अरोड़ा को माता सीता के लुक में देख सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। किसी ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने फिल्म के टीजर की तुलना प्रभास स्टारर (Adipurush) से की। सबसे ज्यादा ट्रोलिंग अंजलि को झेलनी पड़ रही है। लोग उन्हें माता सीता के रोल में कास्ट करने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर की आलोचना कर रहे हैं।
मौज-मस्ती करती दिखीं अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच anjali ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस विदेश में खूबसूरत वादियों को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, लॉक अप (Lock Upp) फेम अंजलि ने स्कॉटलैंड वेकेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एडिनबर्ग समेत खूबसूरत लोकेशंस पर घूम रही हैं और खूबसूरत पल का आनंद ले रही हैं।
अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ उनका वेस्टर्न लुक देखकर कह रहे हैं कि उन्हें थोड़ा रुक जाना चाहिए क्योंकि वह सीता का रोल निभा रही हैं।



