दुनियाभर में 50 करोड़ भी नहीं जुटा पाई Batwara 1947
14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली सनी देओल की बंटवारा 1947 (Batwara 1947) ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।

Bollywood; सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। आइए जानते हैं फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन-
आठवें दिन, यह बॉक्स ऑफिस पर ₹1 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म ने शुक्रवार को 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 40.77 करोड़ रुपये हुई।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म 8 दिनों में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में कुल 49.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बता दें कि फिल्म का टोटल बजट 120-150 करोड़ रुपये था और इसके मुताबिक फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है।
बंटवारा 1947 डे 8 कलेक्शन- 0.75 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 34.35 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 40.77 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 49.02 करोड़ रुपये
‘बंटवारा’ 1947 के बारे में
‘बंटवारा 1947’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसे राजकुमार संतोषी ने लिखा और डायरेक्ट किया है, और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।




