bollywood

‘बिकिनी पहनकर भाई को राखी..’, Kriti Sanon का ‘रक्षाबंधन’ एड देख चढ़ा Kangana Ranaut का पारा

कृति सेनन के रक्षाबंधन पर बेस्ड एड को देखकर न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूटा है, बल्कि उनके बिकिनी टॉप को लेकर कंगना रनौत ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

Bollywood;  कृति सेनन इन दिनों लगातार इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक तरफ जहां उनकी लास्ट रिलीज फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड रही है। तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस हाल ही में ज्वेलरी से जुड़े रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए एड में नजर आई, जिसमें उन्हें इस खास त्यौहार के मौके पर उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

‘रक्षाबंधन’ एड में बिकिनी टॉप पहनने की वजह से एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाने वालों की लिस्ट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी शामिल हो चुकी हैं।

कंगना रनौत ने बिना नाम लिए साधा कृति पर निशाना

कंगना रनौत बॉलीवुड की वह अदाकारा हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बात बॉलीवुड की हो या देश की, वह अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। अब हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए बिकिनी पहनकर राखी बांधने को लेकर कृति पर इनडायरेक्टली निशाना साधा है।

कंगना रनौत ने लिखा, “आज के समय की महिलाओं के लिए यह शानदार समय है, क्योंकि हमारी अलमारी अलग-अलग तरह के कपड़ों से भरी पड़ी हैं। आज की महिलाएं ग्लोबल नाम बना रही हैं। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साड़ी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक हमारे पास कई ऑप्शन्स एवलेबल हैं। फिर आपको अपने भाई को राखी बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर क्यों बांधनी है? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शन कहां हैं? यह विज्ञापन जानबूझकर घिनौना बनाया गया है।”

राखी के एड को लेकर यूजर्स ने भी सुनाई खरी-खोटी

दरअसल, कृति सेनन ने रक्षाबंधन के एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें उन्होंने ब्रालेट से इंसपायर्ड ब्लाउज-केप और ड्रैप्ड स्कर्ट पहनी हुई है। राखी के मौके पर उनका ये आउटफिट सोशल मीडिया यूजर्स को एड में बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “पूजा की थाली कहां हैं? आपने अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहनी हुई है, क्या ये है रक्षाबंधन, तिलक कहां हैं?”

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close