bollywood

Bigg Boss 20 में आते ही एक्ट्रेस का टूटी शादी पर छलका दर्द! रोते हुए कहा

कल बिग बॉस का 20वां सीजन (Bigg Boss 20) शुरू हो रहा है। ग्रैंड प्रीमियर से पहले एक कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी टूटी हुई शादी के बारे में बात की है।

Bollywood Desk;  रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को है। इस बार शो में कुल 18 कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं जो बिग बॉस के घर में तबाही मचाएंगे और अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोलेंगे।

प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आ रहे हैं। इनमें से एक प्रोमो एक ऐसी एक्ट्रेस का है जिनका हाल ही में तलाक हुआ है। उन्होंने प्यार में मिले धोखे और भरोसा टूटने पर अपना दर्द बयां किया है।

एक्ट्रेस का पास्ट रिलेशनशिप पर छलका दर्द

Bigg Boss 20 के लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गईं। प्रोमो में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। वह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज था। उसके बाद मुझे प्यार हुआ और जो कुछ भी मैंने फेस किया। जब आपका रिश्तों से भरोसा टूटता है तो…।”

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह प्रोमो सामने आया है, लोग मान रहे हैं कि यह ईशा रिखी (Isha Rikhi) हैं। ईशा रिखी की हाल ही में रैपर बादशाह (Badshah) के साथ शादी टूटी थी।

पांच महीने में ही टूटी थी शादी

Badshah और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च महीने में गुपचुप तरीके से शादी की थी और यह शादी महज 5 महीने में ही खत्म हो गई। हालांकि, उन्होंने अपने अलग होने का कारण नहीं बताया था। अब अलग होने के बाद ईशा बिग बॉस में आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह बादशाह से अलग होने की वजह बताएंगी।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close