35 साल बाद Akshay Kumar ने बदला अंदाज, हैवान की रिलीज से पहले सरप्राइज दिया
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म हैवान को लेकर एक सरप्राइज दिया है।

Bollywood Desk;
सितंबर यानी आज बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 59वें बर्थडे के मौके पर अक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 35 साल के एक्टिंग करियर में पहली बार कुछ अलग करने को लेकर खुलासा किया है।
जन्मदिन पर अक्षय कुमार का स्पेशल पोस्ट
मौजूदा समय में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन में बिजी है और इस मामले में वह कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बर्थडे के मौके पर अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हैवान का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-
मेरे जन्मदिन पर एक छोटा सा विचार। जो बुरा दिखता है वह हमेशा बुरा नहीं हो सकता और जो अच्छा दिखता है वह हमेशा अच्छा नहीं हो सकता। शायद हैवान ने मुझे यही सिखाया है। इतने सालों में आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद।इस शुक्रवार, मैं आपको अपना वह पक्ष दिखा रहा हूं, जो आपने पहले नहीं देखा है।
इस तरह से अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन विशेष के तौर पर हैवान के किरदार को लेकर खुलकर बात की है। मालूम हो कि निर्देशक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली हैवान एक साइको थ्रिलर है, जिसमें अक्की विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस मूवी को 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाना है।




