kanpur
गंगाघाट कोतवाली के समाधान दिवस में 10 में से दो शिकायतों का हुआ निपटारा
शेष बची हुई आठ शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग की टीमों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

Kanpur; उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी अखिलेश सिंह और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 10 मामले सामने आए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
शेष बची हुई आठ शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग की टीमों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 10 बजे से ही शिकायतकर्ताओं का आना शुरू हो गया था और अधिकारियों द्वारा दोपहर दो बजे तक जनसमस्याएं सुनी गईं।
संजय भारती



