Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की चमकी किस्मत
सुपरस्टार सलमान खान की भांजी और एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री का नाम नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

Bollywood; बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें Salman Khan की भांजी और एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) का नाम भी शामिल होता है। करीब 3 साल पहले आई फिल्म फर्रे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं अलिजेह की किस्मत चमक गई है और उनके हाथ एक नई फिल्म लगी है। अलिजेह अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म का जॉनर हॉरर-कॉमेडी जॉम्बी थ्रिलर माना जा रहा है। ऐसे में आइए अलिजेह की इस आने वाली फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं-
अलिजेह अग्निहोत्री की अगली फिल्म
सलमान खान की भांजी के तौर पर अलिजेह अग्निहोत्री को सिनेमा जगत में काफी ज्यादा जाना जाता है। अलिजेह सलमान की बड़ी बहन अलवीरा खान और बहनोई अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अपने मामा और पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए अलिजेह अग्निहोत्री पूरी तरह से तैयार है। जिस नई फिल्म को लेकर फिलहाल उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है, उसका टाइटल हैज- कॉलेज फेस्ट (College Fest) है।
ये एक हॉरर कॉमेडी और जॉम्बी थ्रिलर मूवी होगी। जिसमें अलिजेह अग्निहोत्री के अलावा यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी अहम भूमिका में मजर आएंगे। फिल्म कॉलेज फेस्ट के बारे में डिटेल्स के बारे में बात की जाए तो इसका निर्माण पंचायत जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टीवीएफ TVF (The Viral Fever) द्वारा किया गया है, जबकि डायरेक्शन की कमान वैभव बंधू के हाथों में है।
बात की जाए कॉलेज फेस्ट की कहानी के बारे में तो ये आज की जेनरेशन (Gen-Z) के कॉलेज की स्टोरी है। जिसमें दिखाया है कि एक कॉलेज फेस्ट के दौरान रहस्यमयी संक्रमण फैल जाता है, जिसकी वजह से कॉलेज छात्र जॉम्बी में बदल जाते हैं। अलिजेह का किरदार मूवी में काफी अहम होने वाला है।



