एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून एक्शन मोड पर. संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूंछतांच.
पान मसाला आदि फुटकर दुकानदारों को आरटीओ परिसर से बाहर का रास्ता दिखाया गया.

Kanpur Desk; आज 17 सितंबर 2026 को एआरटीओ प्रशासन कहकशां व आर आई संतोष ने किया आरटीओ परिसर का सघन निरीक्षण.संदिग्ध व्यक्तियों से की गई पूंछतांच. बेकार में डेरा जमाये व दलाली की फ़िराक में बैठे लोगों को खदेड़ा गया.पान मसाला आदि फुटकर दुकानदारों को आरटीओ परिसर से बाहर का रास्ता दिखाया गया.आवेदकों से उनके कार्य की जानकारी ली गई। और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया.
एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने कहा, निर्देशित कर दिया गया है कि आरटीओ परिसर में को अवांछनीय व्यक्ति न दिखाई दे। केवल आवेदक व आरटीओ संबंधित व्यक्ति ही आरटीओ कानपुर में दाखिल हो सकते हैं.
एआरटीओ प्रशासन कहकशां के सख्त रवैये से दलालों के खेमे में हलचल. अब देखना ये है कि ये सख्त रवैया आरटीओ कानपुर में कब तक कायम रहता है.
अवधेश चौहान



