रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय की धर पकड़ जारी , एक के बाद एक अपराधी भेजे जा रहे हैं जेल की काल कोठरी में
अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर मारपीट कर लूट को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देकर फरार था.

Kanpur; रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय की धर पकड़ जारी.एक के बाद एक अपराधी भेजे जा रहे हैं जेल की काल कोठरी में.इसी क्रम में दबोचा गया एक और शातिर अपराधी.पकड़ा गया अभियुक्त तेज़ाब मिल कैंपस निवासी कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर है.अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर मारपीट कर लूट को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देकर फरार था.लेकिन रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय की निगाह से बचना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है.आखिरकार अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर दबोच लिया गया.
अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर के पास से एक अदद प्रिंटर, एक अदद नोट गिनने की मशीन,एक पिठ्ठू बैग में एक अदद पासबुक एसबीआई, एक अदद पासबुक एचडीएफसी, एक भूरे रंग का पर्स, एक अदद बड़ा कैमरा व दो छोटे कैमरे बरामद.
अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर के विरुद्ध पहले से 5 अपराधिक मुकदमे दर्ज़.अभियुक्त कृष्णा शुक्ला उर्फ कृष्णा ठाकुर को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा गया है न्यायालय.
रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में व. उप निरीक्षक धर्मा कुशवाहा, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, अंकुर सिंह, पंकज शर्मा, कांस्टेबल सुल्तान सिंह, रि. कांस्टेबल आदर्श व राधाचरण ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.
अवधेश चौहान




