bollywood
19,000 रुपये के मलमल के कुर्ते में Alia Bhatt ने बटोरी लाइमलाइट
Alia Bhatt और रणबीर कपूर ने हाल ही में गणेश विसर्जन किया जहां एक्ट्रेस के एथनिक वियर ने सबका ध्यान खींचा।

Bollywood; रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन महोत्सव मनाया। इसके पहले पूरे परिवार ने पैपराजी के सामने पोज दिए। इस दौरान सबका ध्यान आलिया भट्ट के खूबसूरत सलवार सूट पर गया। आलिया ने फेस्टिव लुक के लिए आरामदायक एथनिक वियर चुना जो उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था।
गणेश विसर्जन सेरेमनी में आलिया के सूट ने बटोरी लाइमलाइट
मुंबई में अपने घर पर गणेश विसर्जन सेरेमनी में आलिया भट्ट ने एक खास कुर्ता सेट पहना। उन्होंने मलमल ब्रांड का कुर्ता-सलवार सेट चुना। इस सूट में कोई दुपट्टा नहीं था लेकिन फिर भी यह फेस्टिव लुक आलिया पर काफी जंच रहा था। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस सेट की कीमत 18,950 थी




