कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कानपुर निवासी युवक की मौत
शुक्लागंज थाना गंगाघाट के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कानपुर निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Kanpur Desk; उन्नाव।शुक्लागंज थाना गंगाघाट के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कानपुर निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित 199 सीओडी कॉलोनी (कोयला नगर) निवासी पवन कुमार का पुत्र राहुल अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP 78 CD 1817) से शनिवार सुबह कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वह त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ा।
राहगीरों द्वारा डायल 112 पर दी गई सूचना के बाद जाजमऊ चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गंगाघाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।



