Kanpur Nagar

शुक्लागंज बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति की पुर्नस्थापना

काफी विवादों मे आने के बाद कई बार प्रयास किये गए।लेकिन सफल न हुए चुनाव के पूर्व और लगभग एक दशक से अधिक बाद यह कार्य सदर विधायक के कर कमलों एवं स्व निधि से सम्पन्न हुआ।

  1. Kanpur Desk:  उन्नाव। शुक्लागंज बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति की पुर्नस्थापना कोतवाली गंगाघाट के बाहर हो गई. क्यों कि पूर्व मे राजधानी मार्ग चौड़ीकरण के दौरान मूर्ति हटा दी गई थी।

काफी विवादों मे आने के बाद कई बार प्रयास किये गए।लेकिन सफल न हुए चुनाव के पूर्व और लगभग एक दशक से अधिक बाद यह कार्य सदर विधायक के कर कमलों एवं स्व निधि से सम्पन्न हुआ।विधायक ने जोश भर कर कार्यक्रम मे जोरदार भाषण दिया।बुद्ध संत भी आमंत्रित किये गए थे. मंच संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र कर रहे थे.।उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला व्यवस्था पर मोर्चा संभाले थे. अनुसूचित मोर्चा के नये जिलाध्यक्ष प्रदीप कोरी भी थे. महत्वकांक्षी नेता गोल्डी गुप्ता, विकास मिश्रा, कमल वर्मा, वरिष्ठ नेता धीरज सिंह, गोरेलाल दीक्षित सहित महिला मोर्चा से कल्पना तिवारी रहे. पूर्व सभासद योगेंद्र कुमार टीटू के अथक प्रयासों से कार्य संभव हुआ टीटू ने विधायक का कोटि – कोटि धन्यवाद दिया कहा की यह कार्य कोई न करा पाया विधायक ने आस्वस्त किया और कार्य सम्पन्न हुआ. 2027 राजनीति अपने उफान पर हैँ. सफल कार्यक्रम कहा जा सकता हैँ. लेकिन 10 वर्ष क्यों लग गए यह भी सवाल हैँ. एक सवाल और क्या सिर्फ मूर्ति लगाकर इति श्री कर लेंगे या संविधान मानेंगे भी।
संजय भारती
भारत ए टू जेड

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close