गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस

गहना वशिष्ठ की भी बढ़ी मुश्किलें एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं।
इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रहा है।
साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसमें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है।
खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के
खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का भी एक आरोपी के रूप में नाम है।
दूसरी ओर राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ लगातार उनका सपोर्ट कर रही हैं।
वहीं अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 14 दिन की
न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।
अश्लील फिल्म बनाने और कारोबार के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा
और रायन थॉर्पे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थे।