
ग्रह कलेश के चलते युवक ने दी जान पत्नी भी घर से लापता
ग्रह कलेश के चलते एक युवक ने पंखे के कुंडे मैं रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार संजय प्रजापति पुत्र सीताराम प्रजापति उम्र36 वर्ष निवासी कलारी के पास खोड़
मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। लॉकडाउन के चलते कुछ काम ना मिलने से पति पत्नी में
आए दिन विवाद होता रहता था। आज भी पति पत्नी दोनों में विवाद हो रहा था। तभी संजय ने अंदर
कमरे में जाकर फांसी लगा ली कुछ समय बाद जब दरवाजा खोला गया तो संजय मर चुका था।
यह देख कर भागवती पत्नी संजय प्रजापति घर से भाग गई जिसकी आसपास तलाश करने पर अभी
तक कोई जानकारी नहीं लगी है। मृतक के 5 बच्चों में चार लड़कियां एक लड़का है। और मृतक की
आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वहीं मृतक के पिता का आरोप है कि मेरे लड़के को मेरी बहू ने ही
मारकर लटकाया है। बहू के मायके वाले हमेशा से ही मेरी बहू को इस तरह का कृत्य करने की सलाह
देते रहते थे। खोड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। तथा लाश को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
शिवपुरी से रानू राजपूत की रिपोर्ट