
मोहर्रम पर मरने से मिलती है जन्नत? नादानी में दुनिया छोड़ गई मासूम बेटी
इंदौर में 15 साल की किशोरी ने मोहर्रम के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड से पहले उसने मां से सवाल पूछा- क्या इमाम हुसैन आज ही के दिन शहीद हुए थे?
क्या आज जिन लोगों की मौत होगी उन्हें शहादत मिलेगी? वह जन्नत में जाएंगे?
मां ने जवाब दिया- हां। इसके कुछ देर बाद बेटी ने फांसी लगा ली।
परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया।
घटना इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चंपा बाग स्थित हाथीपाला की है। यहां राबिया शेख
अपने पूरे परिवार के साथ मोहर्रम पर शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने बैठी थी। मां ने बेटी की
पसंद की खीर भी बनाई थी। रोजा खोलने से पहले केवल एक सवाल ने युवती की जान ले ली।
परिवार इस घटना से सदमे में है।र सदमे है।