सुसाइड करने कोर्ट की छत पर चढ़ी महिला छत पर चढ़कर महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
सुसाइड करने कोर्ट की छत पर चढ़ी महिला छत पर चढ़कर महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

सुसाइड करने कोर्ट की छत पर चढ़ी महिला छत पर चढ़कर महिला ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया
जब एक महिला न्यायालय की छत पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश करने लगी। ऐन वक्त पर कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ गई। उसे खुदकुशी करने से रोकने का प्रयास शुरू हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक कोशिश करने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है महिला पीडब्लयूडी कॉलोनी रामपुर झोपड़पट्टी की रहने वाली है। महिला का कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी से तंग आ गई है, इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। फिलहाल रामपुर पुलिस महिला से पूछताछ कर उसे परिजनों को समझाइश देकर सौंप दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। बुधवार को महिला खुदकुशी करने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की छत पर चढ़ गई. महिला ने छत से चिल्लाकर कहा कि वह पारिवारिक समस्याओं से परेशान है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छत पर बैठी महिला से पुलिस के अधिकारी बात करने लगे। महिला छत से चीखती-चिल्लाती अपनी परेशान बताती रही, नीचे पुलिस के अधिकारी उसी शिकायत एक कागज पर लिखते रहे और कार्रवाई करने का उसे भरोसा भी दिया। काफी मशक्कत के बाद महिला को छत से नीचे उतारा गया