नेता का मंच से भाषण देते ही बिगड़े बोल भाजपा नेता ने अधिकारियों को दी खुलेआम गाली
नेता का मंच से भाषण देते ही बिगड़े बोल भाजपा नेता ने अधिकारियों को दी खुलेआम गाली

नेता का मंच से भाषण देते ही बिगड़े बोल भाजपा नेता ने अधिकारियों को दी खुलेआम गाली
वायरल वीडियो में भाजपा नेता मंच से भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे मंच पर लगे बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- प्रभावी मतदाता संवाद। बैनर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तस्वीर लगी हुई नजर आ रही है। भाषण के दौरान भाजपा नेता अधिकारियों को अपशब्द बोलते हुए कहते हैं कि नाराजगी तो इन कुत्ते कमीने अधिकारियों से है।
स वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने भाजपा पर तंज कसा और लिखा कि क्या हालत हो गयी यूपी काडर की..खैर! पत्रकार रोहिणी सिंह ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- उत्तरप्रदेश में दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी पार्टी कार्यकर्ता की तरह सरकार के लिए समर्पित रहे। एक इशारे पर झूठे मुक़दमे बनाए, एक इशारे में लाठियाँ चलायी, प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।