Crime

दूल्हा-दुल्हन की धांय-धांय से मचा हड़कंप दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंच से की फायरिंग

दूल्हा-दुल्हन की धांय-धांय से मचा हड़कंप दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंच से की फायरिंग

दूल्हा-दुल्हन की धांय-धांय से मचा हड़कंप दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंच से की फायरिंग

चंबल में बंदूकों से निकलने वाली गोलियों की आवाज सुनकर लोग रोमांचित होते हैं। समारोहों के मौके पर फायरिंग यहां आम बात है। मगर ग्वालियर में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला के बाद बंदूक से फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज सुनकर पंडाल में हल्ला मच गया है। दूल्हा-दुल्हन की फायरिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद कार्रवाई की मांग हो रही है क्योंकि चंबल इलाके में हर्ष फायरिंग के दौरान पहले कई लोगों की जान जा चुकी है।

दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के हाथों में हाथ डालकर झूमते हैं। इसके बाद कुर्सी के करीब जाते हैं। फिर दोनों के हाथ में बंदूक थमा दी जाती है। दोनों एक साथ बंदूक पकड़ कर फायरिंग करते हैं। फायरिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दूल्हा और दुल्हन की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को शादी समारोह में मौजूद लोगों ने ही शूट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close