चोरी के शक में दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र पीटा और जलती लकड़ी से दागा

मध्य प्रदेश से एक बार फिर दबंगों ने एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटा और फिर जलती लकड़ी से जलाने का मामला सामने आया है। घटना गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र की है जहां लाड़पुरा गांव में अरविन्द कलावत के साथ मोबाइल चोरी के शक में तालिबानी सजा दी गई। अरविंद अनुसूचित जाति का है। घटना के दौरान अरविन्द दबंगों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा पर किसी को दया नहीं आई। दबंगों ने पहले उसे निर्वस्त्र किया फिर जलती हुई लकड़ी से उसके शरीर को दागा।
पुलिस ने आरोपी हेतराम गुर्जर और गोलू मुसलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार की जब हेतराम गुर्जर और गोलू मुसलमान ने अरविन्द कलावत पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उससे चोरी कूबूलने के लिए बंधक बना लिया। आरोपियों पहले पीड़ित को मुर्गी फ़ार्म पर ले गए। फार्म पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई जब उसने मोबाइल चोरी नहीं कुबूली तो उसके कपड़े उतारकर मारा फिर अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए जलती लकड़ी से जलाया गया। विजयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी हेतराम गुर्जर को गिरफ्तार भी कर लिया है।