फिर सामने आई नाबालिग से निर्भया जैसी दरिंदगी शादी में शामिल होने पहुंची थी नाबालिक बच्ची
फिर सामने आई नाबालिग से निर्भया जैसी दरिंदगी शादी में शामिल होने पहुंची थी नाबालिक बच्ची

फिर सामने आई नाबालिग से निर्भया जैसी दरिंदगी शादी में शामिल होने पहुंची थी नाबालिक बच्ची
छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जशपुर में 14 साल की लड़की को 5 दरिन्दों ने शादी समारोह से बंधक बनाकर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। जब लड़की ने आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पीटा। जैसे-तैसे लहूलुहान हालत में बच्ची वापस गांव पहुंची। लड़की की हालत गंभीर होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि आंतरिक अंगों पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की एक लड़की 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। वहीं से उसे 5 युवक उठाकर गवासी जंगल ले गए और दुष्कर्म किया।
किसी तरह लड़की ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। इस दौरान वह एक गड्ढे में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते लड़की के नाक-मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद लड़की को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले। इस बीच लड़की की सहेली उसे तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद से ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची। सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किशोरी की सहेली की ओर से कहा गया है कि तीन साल पहले भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस की FIR में पुरानी घटना का जिक्र नहीं है।