bollywood

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी का क्या है नाम

सेलेब्स ने कपल को दी बधाई

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की पहली मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट्स पर हुई थी… दोनों को प्यार हुआ और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली… अब बेटी के आने के बाद दोनों की जिंदगी की नई शुरुआत हुई है… अपने नए रोल्स को दोनों एन्जॉय करने वाले हैं…

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है… बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए हैं… दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है… बेटी के साथ पहला फोटो शेयर करते हुए दोनों ने खुद को ‘ब्लेस्ड’ बताया है… फोटो में कपल ने अपने हाथों में बच्ची के पैर थामे हुए हैं… इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है… फोटो के साथ दोनों ने लिखा, ’12. 11. 22, देवी बसु सिंह ग्रोवर. हमारे प्यार और देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी अब दुनिया में आ गई है और ये दिव्य है… बिपाशा और करण.’

43 साल की उम्र में बिपाशा बसु ने पहले बच्चे को जन्म दिया है. बेटी के दुनिया में आने से वो बेहद खुश हैं. बिपाशा और करण ने पहले ही बताया था कि बच्चे के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. दोनों ही अपने बच्चे को प्यार से बिगाड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहे . उनकी बेटी देवी के आने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बधाइयों की झड़ी लगा दी है. टीवी एक्टर सोफी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये अभी तक कि बेस्ट न्यूज है… मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं… आपकी नन्हीं परी को ढेर सारी दुआएं.’ सुरभि ज्योति ने लिखा, ‘बधाई हो…’

 

 

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close