Sitapurउत्तरप्रदेश
OMG | ये है देसी सुपरमैन, चलते टेंपो की छत पर स्टंटबाजी
टेंपो की छत पर बैठा युवक ऊपर लगी लोहे की एक राड को पकड़े बैठा हुआ है। टैंपो की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा युवक की शर्ट जिस तरह से हवा में उड़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की टैंपो की रफ्तार कम नहीं रही होगी।

यूपी के सीतापुर में एनएच 24 पर एक युवक का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है युवक यह स्टंट टेंपो की छत पर बैठकर कर रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेंपो की छत पर बैठा युवक ऊपर लगी लोहे की एक राड को पकड़े बैठा हुआ है। टैंपो की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा युवक की शर्ट जिस तरह से हवा में उड़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की टैंपो की रफ्तार कम नहीं रही होगी।युवक के द्वारा टैंपो की छत पर बैठकर स्टंट करने के बाद तमाम सवाल उठ रहे है की लगातार हादसों के बाद भी लोग सबक लेने या नाम नही ले रहे है वही प्रशासन भी ऐसी घटनाओं को लेकर संजीदा नजर नहीं आ रहा है।यह पूरा वीडियो खैराबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हाई वे का है बताया जा रहा है यह टैंपो खैराबाद से सिधौली की तरफ स्वारियो को लेकर जा रहा था




