#kanpur- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया
सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध ना कराए जाने को लेकर साथ ही बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया..

सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध ना कराए जाने को लेकर साथ ही बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया… पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सरकार ने बिजली सस्ती करने और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था… मगर उन्होंने पूरा नहीं किया… और लगातार बिजली की दरों में वृद्धि हो रही है… जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है… और माननीय राज्यपाल महोदय के नाम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर यह बताना चाहती है, कि अगर बीजेपी सरकार ने बिजली के दामों को कम नहीं किया… तो आने वाले लोकसभा और नगर निगम के चुनाव में उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा… इस दौरान आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा के पास से हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला…




