kanpur
कानपुर : ट्रैफिक नियमों के प्रति हो जागरूक, बीते साल कटे 5.86 लाख ऑनलाइन चालान

कानपुर। शहर में बीते साल 2 लाख से अधिक लोगों का हेलमेट ना पहनने की वजह से चालान काटा गया है। यातायात विभाग पुलिस लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है। 2022 में ई चालान का जो डाटा के अनुसार 5,86,000 लोगों के चालान काटे गए हैं, हालांकि यह आंकड़ा वर्ष 2021 से कम है।
2021 में लगभग 7.5 लाख लोगों का ऑनलाइन चालान काटा गया था, इन चालान में सबसे अधिक चालान हेलमेट ना पहनने वालो के हैं। जिसको लेकर कानपुर के कैमरों ने 2 लाख से अधिक लोगों के ऑनलाइन चालान काटे हैं।