थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, आसमान से देखें अयोध्या का नजारा…
थोड़ी देर में राम मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, आसमान से देखें अयोध्या का नजारा
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा।
केंद्रीय मंत्री ने की पूजा-अर्चना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
रामदास अठावले बोले- विपक्ष को यहां आना चाहिए था
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कहते हैं कि “यह एक खुशी का दिन है। दुनिया भर से लोग प्राणप्रतिष्ठा समारोह में भाग ले रहे हैं। समारोह पर राजनीतिक विवाद पर वे कहते हैं, ”अगर यह बीजेपी का एजेंडा होता तो विपक्ष को निमंत्रण नहीं दिया जाता। उन सभी को निमंत्रण मिला। प्रसिद्ध हस्तियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। यह बीजेपी नहीं है’। विपक्ष को यहां आना चाहिए था। लेकिन उन्होंने इसका बहिष्कार किया, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आगामी चुनाव में उनका बहिष्कार करें।
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष राम मंदिर पहुंचे
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और अनन्या बिड़ला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।
अनुप्रिया पटेल बोलीं-भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि “कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे बिना समृद्ध नहीं हो सकता। PM मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।
अनु मलिक बोले- हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं…
संगीतकार अनु मलिक ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा होगी… मैं भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का आभारी हूं कि मैं इस पल का साक्षी बन रहा हूं।”
भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे’
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी, जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए, उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे… हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।”
वीके सिंह बोले- आज बहुत शुभ दिन है
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है। ऐसे शुभ दिन पर सब ‘जय श्री राम’ बोलें तो हर जगह सब अच्छा होगा।”
यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा’
रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि “यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।”
अभिनेता रजनीकांत राम मंदिर पहुंचे
अभिनेता रजनीकांत राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
अयोध्या पहुंचे सितारे
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
जैकी बोले-भगवान ने हमें यहां बुलाया
अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे। वहीं, अयोध्या पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। अभिनेता नितीश भरद्वाज ने कहा कि पूरा उत्सव का वातावरण है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के हवाई दृश्य। पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से अयोध्या का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
अभिताभ के पहुंचने का वीडियो
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।



