पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, इतनी कम उम्र में हारी जंग
टेलीविजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। पवित्र रिश्ता से प्रसिद्ध प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्ट्रेस कैंसर से जूझ रही थीं और 31 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।

एंटरटेनमेंट ; टीवी की दुनिया से रविवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस का निधन हो गया है। 38 साल की उम्र में अभिनेत्री के चले जाने से लोगों को हैरानी हो रही है। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि प्रिया मराठे है, जिन्होंने टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग की बदौलत पहचान हालिस की थी।
प्रिया के निधन के बाद फैंस को हैरानी हो रही है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनका निधन किस वजह से हुआ है। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रही थी। रविवार को इस बीमारी से जंग हारने के बाद उनका निधन हो गया। आज यानी 31 अगस्त की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रिया मराठे का एक्टिंग करियर
टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे के बारे में बता दें कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1987 में मुंबई को हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही की है। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई सीरियल्स में काम किया।