bollywoodentertainment

Bhooth Bangla Teaser: डर और कॉमेडी का फुल पैकेज लेकर आए अक्षय कुमार

Bhooth Bangla Teaser OUT: अक्षय कुमार की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म भूत बंगला का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है।

Bollywood Desk; हंसी, चीखें और खूब सारे सरप्राइज… अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बड़े पर्दे पर खौफ और कॉमेडी का डोज लेकर आ रहे हैं। आगामी फिल्म भूत बंगला (Bhooht Bangla) का मोस्ट अवेटेड टीजर जारी हो गया है।

‘Bhooht Bangla के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। इस टीजर के जरिए अक्षय कुमार अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटे हैं।

रिलीज हुआ भूत बंगला का टीजर

कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। 1 मिनट 23 सेकंड्स का ये टीजर शुरू होते ही ढेर सारे सरप्राइज और ड्रामा लेकर आता है। अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे सितारों ने झलक भर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। रिवीज होते ही टीजर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है।

भूत बंगला के टीजर पर फैंस का रिएक्शन

टीजर देखते ही यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “मजेदार टीजर सर। पसंद आई।” एक ने लिखा, “पुरानी यादें ताजा हो गईं। 10 अप्रैल को मजा आने वाला है।” एक ने कहा, “अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है।” एक यूजर ने लिखा, “असली भूल भुलैया 2।” किसी ने अक्षय की कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया तो कोई OG स्टारकास्ट को लेकर एक्साइटेड हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close