bollywoodentertainment

जब Kumar Sanu ने प्रेमानंद जी महाराज को सुनाया था 35 साल पुराना गाना

सिंगर कुमार सानू वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महाराज जी को अपना 35 साल पुराना मशहूर गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' सुनाया।

Bollywood; प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलने आम लोगों की तरह अक्सर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी जाया करते हैं। विराट अनुष्का के बाद जाने माने सिंगर कुमार सानू भी जनवरी के महीने में बाबा की शरण में हाजिरी लगाने पहुंचे।

अब तक कितने गाने गा चुके हैं कुमार सानू?

यहां उन्होंने संत को एक प्यारा सा गीत सुनाया और उन्होंने उन्हें कुछ जरूरी सलाह दी। 90 के दशक के सिंगर कुमार सानू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुमार सानू वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। परिचय देते हुए एक शिष्य ने बताया कि वह अब तक 27 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। उन्होंने महाराज जी के दरबार में ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाना गाया जिसे बाबा बड़े ध्यान से सुनते नजर आए।

इसके बाद कुमार सानू हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज से कहते हैं कि आपको देख लिया बस हो गया। सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। बस आप अपना आशीर्वाद दीजिएगा कि मैं जो काम कर रहा हूं वो ठीक से और कर पाऊं।

आज भी लोगों के दिलों पर करता है राज

बता दें कि धुरंधर का ये गाना 35 साल पुराना है जो आज भी लोगों की रूह में बसा हुआ है। यह गाना दोस्ती, प्यार और मुश्किल वक्त में साथ देने की बात करता है। यह गाना साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुर्म’ का है। गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने मिलकर गाया था जबकि यह गीत इंदीवर ने लिखा था। राजेश रोशन ने इसका संगीत तैयार किया था।

 

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close