Kala Hiran का पोस्टर आउट, Salman Khan के शिकार मामले से लेकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड तक
Salman Khan और लॉरेंस बिश्नोई की कथित दुश्मनी और काला हिरण शिकार के मामले पर बनी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Bollywood; आने वाली फिल्म ‘काला हिरन’ का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज किया गया। यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े काले हिरन के शिकार के मामले पर आधारित है। यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जैसे जॉनर का मेल है।
इसमें सलमान खान (Salman Khan) और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच की मशहूर दुश्मनी को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं।
क्या होगा फिल्म में?
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमती जानी ने कहा, ‘1998 में, जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार के मामले में, कोर्टरूम का ड्रामा (Courtroom Drama), अपराध, थ्रिलर, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच की दुश्मनी इस पूरे घटनाक्रम को एक फिल्म के रूप में फिल्माया गया है। इस फिल्म की शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में की गई है’।
कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?
उन्होंने आगे बताया, ‘बॉलीवुड के जो कलाकार जोधपुर आए थे- सैफ अली खान, सलमान खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, सतीश शाह और अन्य लोग शूटिंग के दौरान साथ ही थे। उस समय जो शिकार हुआ था, सलमान खान की गिरफ्तारी और उन्हें मिली सजा- यह सब फिल्म में दिखाया गया है। इसके पोस्टर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लोग लंबे समय से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई और हिरण के शिकार से जुड़े मामले पर आधारित एक फिल्मी कहानी का इंतजार कर रहे थे। 20 जून को हम फिल्म का पहला लुक, यानी टीजर रिलीज करने जा रहे हैं’।


