kanpur
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्लागंज गंगा तटों पर भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को शुक्लागंज स्थित गंगा तटों पर भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों धर्मानुरागियों ने पतित पावनी गंगा में गोता लगाकर पुण्य अर्जित किया।

Kanpur; शुक्लागंज। ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को शुक्लागंज स्थित गंगा तटों पर भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों धर्मानुरागियों ने पतित पावनी गंगा में गोता लगाकर पुण्य अर्जित किया।
आनंद घाट पुल के समीप और चंदन घाट पर पवित्र जल में स्नान करने के पश्चात उपासकों ने मां गंगा की आराधना करते हुए परिवार की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप, स्नान के बाद लोगों ने गरीबों व असहायों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देकर पुण्य लाभ भी कमाया। स्थानीय पुरोहित पंडित के अनुसार, इस विशेष तिथि पर गंगा नदी में स्नान करने से घर में शांति और संपन्नता आती है।
संजय भारती की रिपोर्ट




