ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव के प्रभावित किसानों को शीघ्र निशुल्क भूखण्ड दिलाने के लिए हुई वार्ता
भूखण्ड के रूप में किसानों को आवंटित किये जाने हेतु मांग पत्र सौंप कर मांग करी। इस मुद्दे पर जिलाधिकारी महोदय से गंभीर चर्चा हुई और जिलाधिकारी महोदय ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि जिला प्रशासन किसानों का इस मुद्दे पर पूरा सहयोग करेगा।

Kanpur; ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव के प्रभावित किसानों को शीघ्र निशुल्क भूखण्ड दिलाने के लिए , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह जी, किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय अनमोल जी व किसान आंदोलन के प्रदेश सचिव कैप्टन राहुल तिवारी ने आज जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी से भेंट कर वार्ता की और ट्रांस गंगा सिटी के किसानों को किसान नेता अजय अनमोल के नेतृत्व में हुए समझोता दिनाँक 16.01.2014 के अनुपालन में 6%भूमि किसानों को विकसित कर मिश्रित लैंड यूज की भूमि बिना किसी विलंब के ट्रांस गंगा सिटी में भूखण्ड के रूप में किसानों को आवंटित किये जाने हेतु मांग पत्र सौंप कर मांग करी।
इस मुद्दे पर जिलाधिकारी महोदय से गंभीर चर्चा हुई और जिलाधिकारी महोदय ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि जिला प्रशासन किसानों का इस मुद्दे पर पूरा सहयोग करेगा। साथ ही यह भी बताया कि अगले 3 दिनों के भीतर तहसील स्तर से जो भी कार्यवाही लंबित है वह पूर्ण करी जाएगी और आबंटन की प्रक्रिया को UPSIDA के स्तर से भी पूर्ण कराया जाएगा ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि किसानों के द्वारा किसान नेता अजय अनमोल के नेतृत्व में ऐतिहासिक संघर्ष कर के ऐतिहासिक समझौता कराया गया था जिसमें हमारे जिले के 1580 किसान परिवारों को हाई टेक सिटी में निशुल्क प्लाट मिलेंगे जिससे किसानों का जीवन स्तर सुधारने के साथ ही साथ सरकार की नीतियों पर भरोसा और मजबूत होगा और इस प्रक्रिया में मैं सदैव किसानों के साथ खड़ी रहूंगी।
संजय भारती की रिपोर्ट




