अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से Aamir Khan ने खुद को किया अलग
आमिर खान ने कथित तौर पर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है, जिसकी वजह निर्देशक राहुल मोदी के साथ रचनात्मक मतभेद बताए जा रहे हैं।

Bollywood; कुछ समय पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि एंटरप्रेन्योर और भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। ऐसी खबर आई थी कि आमिर खान (Aamir Khan) इसका हिस्सा होंगे।
हालांकि अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से एक्टर ने खुद को इससे अलग कर लिया है। क्रिएटिव डिफरेंस इसकी वजह बताई जा रही है। राहुल मोदी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और ये उनकी एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म भी होगी। श्रद्धा कपूर जोकि राहुल को डेट कर रही हैं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं।
क्या है आमिर के अलग होने की वजह?
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अब इस फिल्म से जुड़े नहीं हैं। सूत्र ने बताया,’आमिर को स्टार्ट-अप की दुनिया बहुत पसंद है और वह अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के जरिए इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने स्क्रिप्ट पर काम किया और अपनी समझ के अनुसार उसे बेहतर बनाया। लेकिन आखिरकार, राहुल मोदी के साथ उनके क्रिएटिव मतभेद हो गए, जिसके चलते दोनों अलग हो गए।’




