चढ़ावा चोरी: दान की गिनती करने वाले कर्मियों की शिफ्ट टाइमिंग बढ़ी
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी अवधि छह से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गई है, जिससे वे मानदेय न बढ़ने के कारण असंतुष्ट हैं।

Ayodhya; राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के बीच कई बार इसमें प्राप्त होने वाली धनराशि की गणना प्रक्रिया के प्रयोग हुए। अब दोनों ही पाली की अवधि बढ़ा दी गई।
सूत्रों के अनुसार गणना कर्मी प्रत्येक पाली में आठ घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। ये वहां रहते हुए पूरे समय ही नोटों की छंटनी से लेकर इसकी गड्डी बनाते हैं। नई नियमावली के अनुरूप सुबह आठ से चार बजे तक पहली शिफ़्ट और दूसरी शिफ्ट दोपहर साढ़े बारह बजे प्रारंभ हो जाता है,जो शाम साढ़े आठ बजे चलता है।
इसके पहले एक-एक पाली छह-छह घंटे की होती थी। इस बदलाव की पुष्टि भी एक कर्मचारी ने ही की है। कहा कि अवधि बढ़ी पर मानदेय उतना ही है, इसीलिए आगे कार्य करना संभव नहीं है। बस, जांच पूरी हो जाए।
दान गिनती के कर्मियों की शिफ्ट दो घंटे बढ़ी
इसके पहले एक पाली में चढ़ावे की गणना कराने का ट्रायल किया था। उस समय बैंक कर्मियों के साथ कई आउट सोर्स कर्मचारी लगाए गए थे। हालांकि ट्रायल के बाद यह तय हुआ कि फिर से दो पालियों में गणना होगी। बाद में इसे प्रारंभ भी करा दिया गया।




