bollywood

25 साल पुराने Doordarshan के शो का गाना बना कल्ट, Sonu Nigam ने गाया था

मशहूर गायक सोनू निगम ने 25 साल पहले दूरदर्शन के एक कल्ट सुपर हीरो शो का टाइटल सॉन्ग गाया था।

Bollywood;एक वक्त हुआ करता था, जब टीवी चैनल Doordarshan मनोरंजन का प्रमुख साधना माना जाता था। बेशक आज ओटीटी और यूट्यूब को वरीयता दी जाती है, लेकिन जो 90s किड्स हैं, वो दूरदर्शन (Doordarshan) और उस पर आने वाले सुपर हीरोज शो की अहमियत को कैसे भूल सकते हैं।

इस आधार पर आज हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसी ही कल्ट सुपर हीरो के टाइटल सॉन्ग की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसे गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा शो था।

सोनू निगम ने गाया था शो का टाइटल सॉन्ग

हिंदी सिनेमा जगत के कई ऐसे गायक रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स के टाइटल सॉन्ग्स को भी आवाज दी है। उदाहरण के लिए रवींद्र जैन और अल्का याग्निक जैसे कई सिंगर्स के नाम ले सकते हैं। इस मामले में सोनू निगम का भी नाम शामिल होता है, जब उन्होंने साल 2001 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सुपर हीरो शो जूनियर जी (Junior G) का टाइटल सॉन्ग गाया था।

जी हां- नहीं है राजा, नहीं है रानी, है ये अजब कहानी जी, जब-जब पाप बढ़ेगा, तब-तब आएगा एक जूनियर जी… इस गीत को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इसे सुनने के बाद आज भी हमारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। क्योंकि मुकेश खन्ना के शक्तिमान की तरह जूनियर जी धारावाहिक भी दूरदर्शन पर काफी देखा गया और 25 साल बाद भी इसे लोकप्रिय माना जाता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close