Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच करेगी सीबीआई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

Crime News; दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ऐसे में अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है।

अदालत का यह आदेश मृतका के पिता सतीश सालियान की उस याचिका पर आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत के हालातों पर गंभीर सवाल उठाए थे।

कोर्ट के आदेश में क्या-क्या?

मामले में सुनवाई के दौरान अदालत के न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति रंजीतसिंह राजा भोंसले की बेंच ने कहा कि CBI इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करेगी और मृतका के पिता सतीश सालियान का बयान दर्ज करेगी।

इस दौरान हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि वे मामले से जुड़े सभी कागजात और दस्तावेज तुरंत CBI को सौंप दें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जब तक किसी के खिलाफ पुख्ता सबूत या सामग्री हाथ नहीं लगती, तब तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा।

अदालत में रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई

इसके अलावा कोर्ट के आदेश में गौर करने वाली बात यह भी है कि यदि जांच में कोई मामला नहीं बनता है, तो CBI संबंधित अदालत में अपनी समरी रिपोर्ट पेश करेगी, जिसे चुनौती देने की स्वतंत्रता सतीश सालियान के पास होगी।

अब समझिए क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर अपनी शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या करार दिया था।

हालांकि, इस घटना के बाद से ही विवादों का दौर शुरू हो गया था। पिछले साल मृतका के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। उनके वकील नीलेश ओझा के जरिए कोर्ट में यह दावा किया गया कि उनकी बेटी की मौत कोई आत्महत्या नहीं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Bharat AtoZ News
Close