सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: जिला जज के फैसले के बाद बड़ा एक्शन
सहारनपुर में जिला जज न्यायालय के आदेश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Saharnpur Desk; जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। इंटरनेट मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी। वहीं कैराना की सांसद इकरा हसन को उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनात
जुलाई में कोर्ट ने मस्जिद को अवैध माना था। इसके बाद जिला जज न्यायालय ने भी तीन दिन पहले दिए आदेश में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना था।
जिला न्यायालय के फैसले के बाद की कार्रवाई
हालांकि शुक्रवार रात से ही अफवाह फैल रही थी कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके बाद पार्षदों और सांसद इमरान मसूद ने इंटरनेट मीडिया पर आकर अपनी बात रखी थी। शनिवार सुबह सवेरे मौके पर छह बुलडोजर की मदद से मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।



