YouTube पर छा गया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज में हुआ वायरल
रिलीज से ठीक पहले हैवान (Haiwaan) का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Bollywood Desk; प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान (Haiwaan) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और Saif Ali Khan) स्टारर हैवान का गाना 7 सितंबर को रिलीज किया गया। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘मैं तो नहीं हैवान’ (Haiwaan Title Track Main Toh Nahin Haiwaan) है।
हैवान का गाना हुआ वायरल
यह गाना 24 घंटे के अंदर ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। गाना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस गाने में सैफ, अक्षय, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय का मॉन्स्टर लुक लोगों को पसंद आ रहा है।
राघव चैतन्य ने दी है आवाज
इस गाने को प्रीतम ने बनाया है। वह म्यूजिक डायरेक्टर हैं और उन्होंने गाने की धुन भी तैयार की है। गाने के बोल लिखे हैं कुमार ने और इसे राघव चैतन्य ने गाया है। 2 मिनट 49 सेकंड का गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मलयालम फिल्म की है रीमेक
बात करें फिल्म की तो Haiwaan प्रियदर्शन की ही फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक है। मोहनलाल स्टारर ओप्पम 2016 में सुपरहिट हुई थी। अब 10 साल बाद प्रियदर्शन हिंदी में इसे बना रहे हैं जिसमें अक्षय खलनायक और सैफ हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। नेत्रहीन की भूमिका में सैफ अपनी बेटी को हैवान यानी अक्षय से बचाते हुए नजर आएंगे।




