मिग-23 और सैन्य टैंक के ऊपर चढ़े LPU के छात्र
फगवाड़ा में LPU छात्रों ने कथित यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें वे मिग-23 और सैन्य टैंक पर चढ़ गए, साथ ही आगजनी और तोड़फोड़ भी की।

Crime Desk; पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है। छात्रों में इतना रोष है कि वो आगजनी और तोड़फोड़ पर उतर आए हैं।
कैंपस से सामने आए वीडियो में छात्रों के समूह विरोध प्रदर्शन करते और वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। अन्य फुटेज में खिड़कियों के शीशे और गमले टूटे हुए दिखाई दिए, जबकि विश्वविद्यालय की इमारत के कुछ हिस्सों और वस्तुओं में आग लगी हुई थी। कैंपस की कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।
जान लें छात्रों ने रखी हैं क्या मांगे?
लोगों के मन में सवाल है कि आखिर छात्रों ने क्या-क्या मांगे रखी हैं। छात्रों की मांगों के बारे में नीचे बताया गया है।
1. छात्रा से रेप और आत्महत्या की सच्चाई सामने लाए प्रबंधन।
2. घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
3. मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए।
4. मामले को दबाने की कोशिश करने वाले हॉस्टल प्रबंधन और वार्डन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।




