IND vs WI: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया से जुड़े भुवनेश्वर कुमार
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच से पहले टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है।

Cricket Desk; वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले आखिरी और निर्णायक मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया।
बने अर्शदीप के बैकअप
बीसीसीआई ने जो बयान जारी किया है उसमें अर्शदीप की चोट की जानकारी दी है, लेकिन यह साफ तौर पर नहीं बताया है कि वह टीम से बाहर हुए हैं या नहीं। बीसीसीआई ने अपने बयान में लिखा, “भुवनेश्वर कुमार को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है जिन्हें हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में कंधे में चोट लग गई थी। पांचवें टी20 में उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।”
मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका
भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया में मौका मिला था। इसी के साथ उनकी चार साल बाद टीम में वापसी हुई थी। माना जा रहा था कि दाएं हाथ का यह गेंदबाज न्यूजीलैंड में प्लेइंग-11 का हिस्सा होगा। अब संभावना ऐसी बन गई है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले निर्णायक मैच में मौका मिल सकता है।




