kanpur
महिला हेल्प डेस्क ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद, साथ रहने को राजी हुआ दंपती
पुलिस ने दोनों पक्षों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आपसी बातचीत से उनके बीच सहमति कराई। गिले-शिकवे दूर होने के बाद दंपती ने प्रेम और विश्वास के साथ रहने का संकल्प लिया।

Kanpur Desk; उन्नाव । शुक्लागंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ‘मिशन शक्ति’ फेज-6.0 के तहत शुक्रवार को थाना गंगाघाट की महिला हेल्प डेस्क ने एक टूटते परिवार को बचा लिया। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को पुलिस टीम ने प्रभावी काउंसलिंग के जरिए सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आपसी बातचीत से उनके बीच सहमति कराई। गिले-शिकवे दूर होने के बाद दंपती ने प्रेम और विश्वास के साथ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत 1090, यूपी-112, 181 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसी आपातकालीन सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया।
संजय भारती



